teehar2उरई;- रामपुरा थाने के टीहर गाँव मे मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक घर मे घुसे हथियार बंद बदमाशों ने ग्रह स्वामी सहित घर के पाँच सदस्यो को गंभीर रूप से घायल कर दिया ! बाद मे कुछ वाहनों को आता देख बदमाश भाग निकले। रामपुरा पुलिस ने इस मामले मे डाकेती और हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज कर लिया है। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

teehar1ग्रह स्वामी अनिल दीक्षित (53वर्ष) को बाये पेर मे गोली लगी है। सबसे गंभीर हालत अनिल दीक्षित की पुत्री गुड़िया (25 वर्ष) की है। उनकी पत्नी विभा,भाई महेश चन्द और पुत्र निशांत पर भी बदमाशो ने बेरहमी से हमला किया। उन पर कुल्हाड़ी,सब्बल और अन्य हथियारों से अंधाधुंध वार किए गए। आस पडोस के लोगों को पीड़ित परिवार के बचाव के लिए आने से रोकने के क्रम मे बदमाशो के साथी घर के बाहर तमंचो और बन्दूक से फायरिंग कर दहशत फैलाते रहे। घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द शाक्य और उप जिला अधिकारी महेशचन्द सोनी ने मौका मुआयना किया।teehar3

बदमाश स्थाteehar-4नीय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों कि पहचान और उन्हे पकड़ने के लिए पुलिस की सर्विलोंस और फॉरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है।

Leave a comment