कोंच-उरई। गाॅवों मे किसी प्रकार की व्यवस्था अव्यवस्था में वदलती नजर आये तो एक जिम्मेदार चैकीदार होने के नाते तुरन्त सक्रियता नजर आनी चाहिये जरूरत पड़े तो थाने का सहयोग ले किसी कीमत पर शांति भंग न होने पाये। उक्त वाते कही थानाध्यक्ष कैलिया वीरेन्द्र सिंह यादव ने। वे थाने में चैकीदारों की वैठक को सम्वोधित कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा चैकीदार पुलिस प्रशासन की कड़ी है एक महत्वपूर्ण अंग है इसलिये जिम्मेदारी भी वढ़ी है आप लोग गाॅव मे रहे पर गाॅववाद के चक्कर में न पड़े सभी गाॅव वासी आपके है आप उनके है हाॅ जो अराजकता फैलाता है या फैलाने की कोशिश करता है या फिर अराजकता फैलाने को उकसाता है वह आपका ही नही सम्पूर्ण ग्राम वासियों का नही हो सकता इसलिये ऐसे व्यक्ति को वचाने की कोशिश नही की जानी चाहिये और जो लोग विना किसी स्वार्थ साधना के व्यवस्था मे सहयोग करते है वे आप सवके मित्र होने चाहिये। इस वैठक के दौरान सव इस्पेक्टर शिवपाल सिंह लवकुश श्री प्रकाश यादव धर्मेन्द्र गौरव देवेन्द्र अजय राजकुमार विकास प्रभात राजवीर सोनू संदीप विनोद कुमार लेखराज सिंह आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment