उरई। स्थानीय कांशीराम कालोनी कोंच रोड पर एक लाख रुपये के लेनदेन के मामले को लेकर मोटर साइकिल से पटककर चाकुओं से जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया।
मोहल्ला नया पटेल नगर उरई ठडे़श्वरी मंदिर निवासी मनोहरलाल पुत्र गयासीलाल ने रामदास पुत्र दीनप्रसाद उर्फ दीने निवासी परासनी थाना नदीगांव तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली उरई को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम मड़ोरा उरई रोड पर कांशीराम कालोनी के पास जाते समय रामदास एवं उसके अज्ञात साथियों ने मोटर साइकिल रोक ली लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। गालीगलौज व जान से मारने की नियत से उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। बाद में यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मनोहरलाल का आरोप था कि रामदास से उसका एक लाख रुपये के लेनदेन का मामला चल रहा है जिससे चलते उसने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने धारा 307, 504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment