25orai11उरई। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतन्त्र को मजबूत करे और एक अच्छी सरकार का गठन करने में अहम भूमिका निभाये। उक्त बात जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर ने आज प्रखर पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है अभी तक के प्रयासों से मतदान प्रतिशत में सुधार तो हुआ है। किन्तु अभी भी आपेक्षित उपलब्ध हासिल नहीं हुई है। मतदान प्रतिशत को शतप्रतिशत करना है जिससे लोकतन्त्र मजबूत हो और अच्छी सरकार का गठन हो सके। इसमे युवाओं के नाम पुनरीक्षण के दौरान जोड़े गये है और युवाओं का उत्तरदायित्व भी है कि वह अपने परिवार के सभी मतदाताओं के वोट डलवाये। इसके साथ ही छात्र-छात्रायें भी अपने परिवार के मतदाताओं के मत देने हेतु जागरूक करे। जिससे मतदान प्रतिशत 100 प्रतिशत किया जा सके। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नुक्कड़ नाटक, गीतों आदि के माध्यम से लोगो का जागरूक करने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं जिनके मत अभी बनाये गया है उनको बैच लगाकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया और मतदान अनिवार्य रूप से करने की अपेक्षा की। जनपद में चलाई गई मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरूष्कार विजयी प्रतिभागियों को प्रदान किये गये। इससे पूर्व टाऊन हाॅल से सनातन धर्म इण्टर काॅलेज तक राष्ट्रीय मतदाता दिवस रैली निकाली गई जिसमे जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इण्टर काॅलेज, दयानन्द वैदिक महा विद्यालय, सरदार पटेल, चैधरीचरण सिंह, एस0आर0, रामजी लाल, लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महा विद्यालय, सनातन धर्म इण्टर काॅलेज आदि, विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लेकर रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। सनातन धर्म इण्टर काॅलेज के प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य अधिकारियों को मतदान की शपथ दिलायी गई। इसके साथ ही प्रखर पैलेस में कार्यक्रम उपरान्त सभी को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता की शपथ दिलाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी एसपीसिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा मतदान करने मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सभी से सहयोग कर अनिवार्य रूप से मत करने को कहा। इस अवसर पर आलोक यादव, नोडल अधिकारी निर्वाचन, तहसीलदार उरई, ईओ नगर पालिका परिषद रवीन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युद्धवीर कन्थरिया तथा सभी आगन्तुको का आभार जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र बाबू ने किया।

Leave a comment