26orai08रामपुरा-उरई। इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा में सपा नेता समर सिंह यादव ने पूरे जोश खरोश के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गणतांत्रिक व्यवस्था के महत्व और उसे मजबूत करने में मुलायम सिंह यादव, प्रो. रामगोपाल यादव जैसे वैचारिक नेताओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामसेवक गुप्ता ने गणतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए लोगों से सोच-समझ कर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा नेता समर सिंह यादव ने जो दिशा निर्देशन किया है लोगों को उसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंध सुरेश चंद्र की सराहना सपा नेता को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित करने के वास्ते की। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम सच्चे लोगों के करकमलों से ही कराये जाने चाहिए।
इस अवसर पर बैंक का समस्त स्टाॅफ और रामपुरा क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Leave a comment