उरई। बारात का सामान ढोकर जा रही पिकप रास्ते में पलट गई। जिससे पांच लोग घायल हो गये। इनमें से दो की हालत ज्यादा नाजुक है। जिनको उपचार के लिए जिले के बाहर रेफर कर दिया गया है।
गुरुवार को कदौरा थाने के उदनपुर गांव से गोहन कस्बे में एक बारात आई थी। रात में विवाह समारोह संपन्न हो जाने के बाद बारात बस से बारात लौट गई जबकि दहेज का सामान शाम को पिकप से भेजा जा रहा था। सामान के साथ कुछ लोग भी पिकप में बैठे थे। पिकप रास्ते में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाने से पलट गई। जिससे लालू (20वर्ष) पुत्र रमेश कुशवाहा निवासी थाना डकोर, पिल्ली (24वर्ष) पुत्र रमेश निवासी उदनपुर, अनीस (22वर्ष) पुत्र वीर सिंह निवासी उदनपुर, लल्लू (20वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी कोंच और कल्लू (18वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी लोहई थाना सिरसाकलार नीचे दबकर घायल हो गये। इनमें पिल्ली और कल्लू की हालत ज्यादा सीरियस होने की वजह से पहले उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया इसके बाद यहां से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।







Leave a comment