उरई। जोल्हूपुर-कदौरा हाइवे पर शुक्रवार की शाम कानपुर से आ रही बाइक सामने से चले आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर संभाला। इस बीच क्षेत्र के समाज सेवी कल्लू निवासी कांशीखेरा ने 108 नंबर पर फोन कर दिया जिससे कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में ले जाकर उपचार के लिए भर्ती करा दिया। घायलों की पहचान उनसे पूंछतांछ में चोटें ज्यादा होने की वजह से आ रही दिक्कत के कारण नही हो पाई है। एक घायल का नाम महाराज निवासी तरीबुल्दा कालपी बताया गया है।







Leave a comment