ola1उरई। गुरुवार को आधी रात के बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओला गिरने से पकने की कगार पर खड़ी रबी की फसल तबाह हो गई है । लगभग 200 गाँव इससे प्रभावित हुए हैं हालांकि कोई जन हानि या मवेशियों को नुकसान नहीं हुआ है । जिलाधिकारी संदीप कौर ने बताया कि लेखपालों से रिपोर्ट ली जा रही है,शाम तक नुकसान के प्रारम्भिक आकलन की जानकारी देना संभव हो पाएगा।

ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 20 मिनट तक पहले ओले गिरे ,इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई ।किसानों के मुताबिक मौसम के इस कहर में मटर .चना ,मसूर और तिलहनी फसलों को 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है । हालांकि गेंहू में कहीं –कहीं मौसम के बदले रंग से फायदा भी बताया जा रहा है ।ola3ola2

Leave a comment