27orai12 27orai13 27orai11उरई। गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन में परंपरागत परेड की सलामी इस बार डीएम संदीप कौर ने ली। समारोह में स्कूली छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने पुलिस लाइन में साढ़े नौ बजे तिरंगा लहराया। इस दौरान उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व सीओ लाइन संजय कुमार शर्मा कर रहे थे। एनसीसी के जवान, बम निरोधक दस्ते और फायर बिग्रेड की टीम भी झांकियों के साथ परेड में शामिल थी।
फायर सर्विस की टीम ने जब वाटर कैनाल द्वारा आसमान में तिरंगे को उकेरा तो पूरी लाइन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। जिलाधिकारी संदीप कौर ने इस अवसर पर मतदान की शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलवाई। उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जिनमें सीओ अरुण कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमार, एसआई अरुण कुमार तिवारी, टीएसआई वीरेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबिल रजनी शर्मा शामिल रहे। स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों का सुंदर संयोजन अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने किया।

Leave a comment