उरई। चर्चित भैरव गुटखा भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के छापे से हड़कंप मच गया। जददोजहद के बीच खाद्य सुरक्षाधिकारी ने गुटखा के नमूने भरवा लिए जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा जायेगा।
शहीद भगत सिंह चैराहे पर खुले गुटखा के ब्रांड माने जाने वाले भैरव गुटखा भंडार पर खाद्य सुरक्षाधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी से सोमवार की शाम हड़कंप मच गया। प्रियंका सिंह का कहना था कि यहां तंबाखू मिश्रित गुटखा बनाकर एवन और वीआईपी के रैपर में बेंचा जा रहा है जो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद गैर कानूनी है। दूसरी ओर गुटखा मालिक ने यह कहते हुए अपना बचाव करने की कोशिश की कि वे गुटखा नही बनाते। खरीदकर जो गुटखा उनके यहां आता है उसे बेंचते हैं। जिसमें तंबाखू की मिलावट रोकने का कोई कारगर उपाय उनके पास नही है। लेकिन खाद्य सुरक्षाधिकारी ने उनकी कोई सफाई नही सुनी। गुटखा कंपनी के कर्मचारियों ने छापे के दौरान टीम को कार्रवाई से रोकने की कोशिश की लेकिन प्रियंका सिंह द्वारा कड़े तेवर दिखाये जाने के बाद वे लोग बैकफुट पर पहुंच गये। बाद में छापे के दौरान ही गुटखा भंडार का पूरा स्टाॅफ मौके से खिसक गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने जब कागजो पर दस्तखत कराने के लिए इधर-उधर झांका तो कोई मौजूद नही मिला।






Leave a comment