उरई।मुहल्ला तुलसी नगर में एक युवक ने घर के अंदर फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर ली ।
तुलसी नगर में किसी बात से क्षुब्ध आशीष सोनी (25) पुत्र रामजी सोनी ने फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर ली । रविवार को सुबह घर वालों ने जब उसके कमरे के भीतर झाँक कर देखा तो परिवार के लाडले के इस तरह अंत से सभी स्तब्ध रह गए ।इस संवाददाता ने आत्म हत्या के कारण को लेकर उन्हे काफी देर तक कुरेदा लेकिन न परिवार के और न ही मुहल्ले के किसी शख्श ने इस बारे में मुँह खोला ।
उधर घर में शव झूल रहा था ,वह भी जिगर के टुकड़े का जिससे दुखी परिवार के मातम से दिल दहला जा रहा था इधर बेदर्दी का नया कीर्तिमान जोड़ने की होड़ मे लगी कोतवाली पुलिस को घंटों बाद भी शव उतरवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने की फिरसत नहीं मिल पा रही थी ।





Leave a comment