उरई। विचित्र बीमारी से बालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कदौरा थाने के ग्राम जकसिया निवासी रामलखन का पुत्र दीपक (13वर्ष) रात में विचित्र ज्वर के कारण अचेत हो गया। जिसके बाद घरवाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गये। लेकिन हालत संगीन होने की वजह से पीएचसी के डाॅक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और उसको रेफर कर दिया बाद में जब उसे जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।






Leave a comment