0 ईमानदारीपूर्वक समाज के कल्याण के लिए काम करने की शपथ ली
उरई। बीते दिनों संपन्न हुए गहोई सेवा मंडल के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों को रविवार को गहोई धर्मशाला में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक समाज के कल्याण के लिए काम करने की बात कही।
गोपालगंज स्थित गहोई धर्मशाला में गहोई सेवा मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अनिल बाबू लुहारी, उपाध्यक्ष संजय कुरेले, मंत्री सुरेश मिसुरिया, कोषाध्यक्ष अरविंद सेठ, सह मंत्री पंकज कसाव, इं. रामकुमार कनकने, डा. संतोष खरया, शिवकुमार कुरेले, डा. रामकिशोर पहारिया, भूपेंद्र कंथरिया टोनी, राजेश बर्धिया, संजय रेजा, अनिल कुचिया, नीरज रेजा, अनिल सेठ, प्रमोद गुप्ता, अमित कुरेले, विजय सेठ, भरत कुरेले, राहुल कनकने आदि शामिल रहे। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्वाचन मंडल के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल बाबू गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वाहन किया जाएगा। समाज के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गहोई समाज की समस्याओं को भी दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र विश्वारी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सहदेले, केके कठिल, श्याम हरी तपा, डा. दिलीप सेठ, अजय इटौरिया, संजय रावत, अरुण कंथरिया, जीवनराम सेठ, बड़े गुप्ता, अनिल बहुगुणा, अजय महतेले, मनोज गेड़ा, पवन गेड़ा, रामकुमार गुप्ता, घनश्याम दास कुरेले, मालती मिसुरिया, सुविधा इटौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment