????????????????????????????
उरई। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही शहर का बुद्धजीवी वर्ग भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को अंबेडकर चौराहे पर आयोजित समाजसेवियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि वह बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ प्रत्याशी को वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बैठक में बोले हुए पूर्व जालौन नगर पालिका अध्यक्ष मान सिंह वर्मा ने कहा कि रुपए देकर टिकट खरीदने वाले प्रत्याशियों से इस बार किनारा किया जाएगा। सवा दो और ढाई का संकल्प पूरा करके आए प्रत्याशी जीतने के बाद क्षेत्र में कितना विकास करा पाएंगे और खुद का कितना विकास करेंगे यह जनता देख चुकी है। अब ऐसे प्रत्याशियों से दूरी बनाई जाएगी। समाजसेवी मुहम्मद यूनिस खान ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी का चयन करना हमारी प्राथमिकता है। इस बार जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े नेताओं को ही चुनाव में सहयोग करेंगे। इस दौरान मुईद खान, काजी असगर अली, मान सिंह वर्मा आदि समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a comment