-
उरई। मतदान की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में तपन भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशियों ने उरई में नामांकन जुलूस निकालकर अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराया। इसी बहाने सभी प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। शहर में जुलूस निकालने के बाद सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इसके अलावा चार अन्य दावेदारों ने भी अपने नामांकन किए। दिन भर में कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए। सभी दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शनिवार का दिन प्रत्याशियों के दमखम दिखाने के नाम रहा। एक ही दिन सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने शनिवार को अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने चिह्निïत स्थानों पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ शहर में जुलूस निकाला।

भाजपा का जुलूस शहर के टाउन हाल से शुरू हुआ जो प्रमुख मार्ग शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। भाजपा के सभी कार्यकर्ता भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। भाजपा के माधौगढ़ प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन, कालपी प्रत्याशी नरेंद्र पाल ंिसंह जादौन, उरई प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं बसपा का जुलूस जीआईसी मैदान से शुरू हुआ। बसपा के उरई प्रत्याशी विजय चौधरी, माधौगढ़ प्रत्याशी गिरीश चतुर्वेदी, कालपी प्रत्याशी छोटे सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में जुलूस निकाला।

वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा, उमाकांती व विनोद चतुर्वेदी का जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। इन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा चार और प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सभी दलों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
..
जाम से जूझे शहरी
उरई। सपा, कांग्रेस, भाजपा व बसपा प्रत्याशियेां द्वारा शहर में निकाले गए नामांकन जुलूस के चलते शहरी दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे। इन प्रत्याशियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। घंटों लोग लाइनों में खड़े रहे। स्थिति सामान्य होने में करीब दो घंटे का समय लग गया।





Leave a comment