0 दो महीने पहले ही हुई थी शादी
कोंच-उरई। जिसकी मेंहदी का रंग भी अभी ठीक से नहीं उतरा है ऐसी नव विवाहिता को गंभीर झुलसी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला की अभी दो माह पूर्व ही दिसंबर में शादी हुई थी। ग्राम पचीपुरा खुर्द (धौरपुर) गांव के इस मामले में लोग यह पता कर पाने की भी स्थिति में नहीं हैं कि आखिर महिला को आग कैसे लगी। महिला की अगर बात करें तो उसके बयान अंधविश्वास की उपज लगते हैं।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा खुर्द निवासी चंद्रभान धोबी की पत्नी सरोज आज संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई जिसे उपचार के लिये उसके परिजन सीएचसी कोंच लाये। बताते हैं कि रविवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य खेतों में मटर की कटाई के लिये गये हुये थे तभी सरोज के आग में झुलसने की सूचना उन्हें मिली और वे आनन फानन उसे कोंच सीएचसी ले आये जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि महिला बात करने की स्थिति में है और बात कर भी रही है लेकिन मीडिया के सामने वह हैरान करने बाले बयान दे रही है जिससे अंधविश्वास को बढावा मिलता है। उसका यह कहना कि भूत ने जला दिया, हास्यास्पद ही है। महिला का मायका कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदनी में है और मायके बाले भी वहां पहुंच गये थे लेकिन वे ससुरालियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाह रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला नब्बे फीसदी जली है, उसे झांसी रेफर किया गया है।





Leave a comment