उरई। वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाइक चालक की तलाशी लेने पर स्थानीय पुलिस को उसके पास से देशी तमंचा और जिंदा कारतूस मिले।
जखा बंबी पर थाना पुलिस वाहनों की चैकिंग के लिए लगी हुई थी। इसी दौरान एक बाइक चालक निकला और पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। चैकिंग टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में उसका चालान कर उसे जेल भेज दिया है।





Leave a comment