06orai07उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां मिलने पर दो कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी कर दिया।
सीएमओ डाॅ. अल्पना बरतारिया ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें महिला डिलेवरी कक्ष, महिला बार्ड, फार्मेसी, आयुष विभाग, ओपीडी रजिस्टर खासतौर पर चैक किये। उन्होंने साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश अस्पताल के अधीक्षक को दिये।
इस दौरान डयूटी पर देर से आने के कारण एक महिला चिकित्सक व कुक कमला से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि डयूटी में लापरवाही पर और कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. मुकेश राजपूत, डाॅ. सहनबिहारी गुप्ता, डाॅ. कपिलदेव गुप्ता, डाॅ. योगेश, डाॅ. अनुपमा पाल, फार्मासिस्ट अवधेश, बृजेश कुशवाहा आदि स्टाॅफ उपस्थित था।

Leave a comment