उरई। नामांकन के समय जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में मजेदार स्थिति देखने को मिली जब अपनी बारी के इंतजार में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा और कल तक उन पर आरोप लगाने वाली अंजलि श्रीवास एक ही बैंच पर बैठ गये।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा का टिकट कटने के पीछे एक फैक्टर डीडी न्यूज पर दिखाई गई खबर को भी माना जा रहा है जिसमें जनाधिकार मंच की प्रत्याशी अंजलि श्रीवास आरोप लगा रहीं थी कि दयाशंकर वर्मा ने बाहुबल और प्रशासन की मदद से उन्हें पर्चा दाखिल करने से रोका है। लेकिन आज जबकि दयाशंकर वर्मा का सपा से टिकट इस खबर के बहाने हलाल हो चुका था, वे निर्दलीय प्रत्याशी के बतौर नामांकन के लिए पहुंचे तो उसी बैंच पर जिस पर वे बैठे थे खुद बैठ जाने में अंजलि श्रीवास को हिचक नही हुई।
दूसरी ओर जनाधिकार मंच से कालपी सीट पर नीतेश कुशवाहा ने भी पर्चा भरा। उन्होंने पार्टी की नीतियों के आधार पर अपनी स्थिति को मजबूत बताया।





Leave a comment