उरई। जालौन में चल रहे बराही देवी मेला के प्रांगण में कबडडी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन टीमों ने भाग लेकर अपना जौहर दिखाया। इसमे कन्हैयालाल मैमोरियल तथा अटा गांव की टीम के बीच कांटे का मुकाबला फाइनल में हुआ। बाजी अटा गांव की टीम के हाथ लगी।
बराही देवी मेला में जालौन नगर पालिका परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति खेलकूंद के तहत कबडडी मैच कराया गया। जिसमें अटागांव, महेशपुरा, कन्हैयालाल मैमोरियल सहित कई टीमों ने भाग लिया। रैफरी की भूमिका महेंद्र गुर्जर ने निभाई। सभासद मानवेंद्र यादव, ललित शुक्ला, माधव शुक्ला, पारस मिश्रा, रामशंकर, रमेश मिश्रा, मन्ना सिंह सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment