06orai04उरई। दयाशंकर वर्मा की जगह समाजवादी पार्टी में उरई सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाये गये महेंद्र कठेरिया का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष का खेमा कलेक्ट्रेट में पूरी दमखम से उनके साथ रहा।
प्रत्याशी बदलने के फैसले के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया पूरे फाॅर्म पर दिखे। अध्यक्ष पद से हटने के बाद पार्टी में अलग-थलग जा पड़े सुरेंद्र बजरिया आज अंबरीश श्रीवास्तव सहित अपनी कोर टीम के साथ महेंद्र कठेरिया का पर्चा भरवाने पहुंचे। इस दौरान वे पूरे उत्साह से लोगों से बात कर महेंद्र कठेरिया के पक्ष का गणित समझाते रहे।

Leave a comment