
झांसी। सपा और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन हमें बिल्कुल पंसन्द नहीं है। उम्र काफी हो गई है, इसलिए वह कांग्रेस नहीं छोड़ सकतें है। यह कहना है बुन्देलखण्ड के झांसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जूदेव उर्फ राजा समथर का। जिन्होंने कहा वह और बुन्देलखण्ड की जनता गठबंधन के पक्ष में नहीं है। गठबंधन के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। लेकिन पार्टी में रहना है तो इस गठबंधन का साथ निभाना है। इसलिए वह इसे पूरा कर रहें हैं
कंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जूदेव ने कहा कि यूपी में जो सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है, वह नही होना चाहिए था। गठबंधन के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहें हैं। क्योंकि कई कार्यकर्ता उम्मीदवारी की लाइन में लगे हुए थे। लेकिन गठबंधन के बाद सभी के अरमानों पर पानी फिर गया है। कई कांग्रेसी नेता गठबंधन के बाद पार्टी को छोड़कर चले गये हैं और कई शांत बैठकर घर में बैठ गये हैं।
एक सवाल का जवाब देते हुये कहा वह आज भी कहते हैं कि सपा की अखिलेश सरकार में गुण्डाराज और बिगड़ी कानून व्यवस्था थी। लेकिन पार्टी के आलाकमनों ने जो निर्णय लिया है। उसे न चाहकर भी स्वीकार करना पड़ेगा।
साथ ही राजा समथर ने कहा कि वह अपनी राजनीतिक विरासत का अपने किसी को भी उत्तराधिकारी नहीं बनायेंगें। हमारे क्षेत्र से कोई भी पलायन नही हुआ है।






Leave a comment