जालौन जिले में नहीं होगा वीवीपैट का प्रयोग, जानिए क्या आपका विधानसभा क्षेत्र शामिल है चुनाव आयोग की नई सूची में

उरई। विधानसभा चुनाव के दौरान अब जालौन जिले में वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड आडिट ट्रायल) का प्रयोग नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले जिले के माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट का प्रयोग किए जाने का फैसला लिया था, लेकिन अब फिलहाल इस सूची से जिले का नाम काट दिया गया है। इस बात की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप कौर ने करते हुए जानकारी दी कि चुनाव आयोग का नया आदेश मिल गया है। इसमें जिले का नाम वीवीपैट के प्रयोग की सूची में शामिल नहीं है।

dmमालूम हो कि वीवीपैट को अभी प्रायोगिक तौर पर प्रदेश के कुछ विधानसभा क्षेत्र में प्रयोग किया जाना है। पहले जिन जिलों का चुनाव हुआ था उसमें जालौन जिला भी शामिल था परंतु आयोग ने अब कुछ जिलों को इस सूची से बाहर करते कुछ नये जिलों में इसके प्रयोग का फैसला लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी अतीक अहमद सिद्दीकी जो पत्र जारी किया है उसके अनुसार सहारनपुर नगर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा कैंट, आगरा साउथ, बरेली, गोविंद नगर, आर्यनगर, लखनऊ वेस्ट, लखनऊ ईस्ट, झांसी नगर, इलाहाबाद नार्थ, इलाहाबाद साउथ, अयोध्या, गोरखपुर अर्बन, वाराणसी नार्थ, वाराणसी कैंट, लखनऊ नार्थ में वीवीपैट का प्रयोग पहले से तय था और इनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इनके अतिरिक्त जिन नये विधानसभा क्षेत्रों को वीवीपैट के प्रयोग हेतु चुना गया है उनमें बहराइच, गोंडा, बस्ती सदर, खलीलाबाद, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया नगर, गाजीपुर और जौनपुर शामिल हैं। इस प्रकार अब 30 विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा।

Leave a comment