जालौन-उरई : पुत्र की हत्या तथा पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ चल अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी जगजीवन राम प्रजापति ने 2016 में अपने पुत्र की हत्या तथा पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया था। यह मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। घटना के आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ है। जिसके चलते कोर्ट न्यायाधीश ने पुलिस को आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। कोतवाल फुंदन लाल ने बताया कि कोर्ट से कुर्की का आदेश मिल गया है। जल्द ही आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी।






Leave a comment