08orai03 08orai04उरई। बुधवार को सुबह कानपुर-झाँसी रेल सेक्शन पर पटरी टूटी होने की खबर से हड़कंप मंच गया। तकनीकी दल और आर. पी एफ. की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँच कर जाँच की। यह मामला इसलिये संवेदनशील माना जा रहा है कि इसी ट्रैक पर पिछले वर्ष पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साजिश से इंदौर पटना सुपर फास्ट ट्रेन को पुखरायां स्टेशन के पास पलटा दिया गया था जिसमे 152 यात्री मारे गए थे। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल ने आज के मामले को सरसरी तौर पर सेबोटेज की घटना बताने से इंकार किया है। उन्हौने कहा कि हालाकि इसमे गहनता से छानबीन कराई जा रही है ताकि किसी भी अंदेशे की अनदेखी न हो पाये।
आज सुबह रेलवे की गश्ती ट्रॉली भुआ और एट स्टेशनों के बीच टूटी पटरी मे फस जाने से सनसनी मच गई। इसके पहले ऐसी ही हालत मे उक्त ट्रेक से बरौनी एक्सप्रेस गुजरी थी। गनीमत रही कि इसमे कोई हादसा नहीं हुआ। रेल पटरी के उखड़ी होने की खबर पर तकनीकी और आर पी एफ की टीम जाँच के लिए मौके पर दौड़ पड़ी।
इस दौरान लगभग 1 घंटे तक रेल यातायात उक्त ट्रेक पर वाधित रहा। छपरा मेल को भुआ और सुपर फास्ट उद्योग नगरी एक्सप्रेस को एरच स्टेशन पर रोका गया। लगभग 1 घंटे बाद रेलों का आवागमन सुचारु हो सका ।
रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट आशीष मिश्रा ने प्रारम्भिक जाँच मे इसे सर्दियों मे ठंड से सिकुड़ने के कारण पटरी फ्रेक्चर्ड का सामान्य मामला बताया है लेकिन उन्होने कहा कि अभी छानबीन चल रही है। इसमे तोड़फोड़ के अंदेशे के पहलू पर भी गौर किया जा रहा है।

Leave a comment