कदौरा-उरई : थाना क्षेत्र के ग्राम क्योटरा में मंगलवार रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए पीएचसी लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। युवक के बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं आई। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

क्योटरा निवासी पोखर (27) ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। बुधवार सुबह परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी लेकर आए। तब तक उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद पंचनामा भर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारी रामकरन ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद काफी समय से चल रहा था। जिसके चलते वह काफी तनाव में था। कई बार वह अपना पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया लेकिन उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौटी। थानाध्यक्ष कदौरा के प्रभारी निरीक्षक लालमणि ¨सह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच व तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a comment