0 पुलिस और बिजली विभाग में आयोजित हुये विदाई समारोह
konch4कोंच-उरई। पालिका में कार्यरत कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। पालिका कार्यालय में विभागीय लोगों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें विदाई देते हुये उनके उज्ज्वल भबिष्य की कामना की। इस मौके पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि जो कर्मचारी आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं उन्होंने पालिका में रह कर नागरिकों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया, स्थानीय लोग उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेंगे। सेवानिवृत्ति को उन्होंने स्वाभाविक प्रक्रिया बताते हुये कहा कि आज वे नौकरी से भले ही सेवा निवृत्त हो रहे हैं लेकिन अब उनका समाज के प्रति और भी बड़ा उत्तरदायित्व बढ गया है लेकिन अपने अनुभवों से वह अगली परीक्षा में भी उत्तीर्ण होकर रहेंगे।
पालिका में आयोजित सादे समारोह के दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य तथा ईओ रवीन्द्र कुमार की मौजूदगी में लोगों ने सेवानिवृत्ति ले रहे टैक्स लिपिक पुरुषोत्तम गौतम, सुपरवाइजर भग्गो बाल्मीकि और घासीराम बाल्मीकि को उनके उज्ज्वल भबिष्य की कामना करते हुये अपनी शुभकामनायें प्रदान कीं, साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किये। ईओ ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों ने एक सरकारी नौकर की तरह नहीं बल्कि नगर सेवक की तरह जनता की सेवा की और लोगों के दिलों में बस गये। विदाई ले रहे कर्मचारियों ने भी रुंधे गले से कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे अपना घर छोड़ कर दूर कहीं जा रहे हों। संचालन सभासद राघवेन्द्र तिवारी ने किया। इससे पूर्व सभी तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्टाफ के लोगों ने मालायें पहना कर उनका स्वागत किया, तत्पश्चात् उनके परिजन उन्हें गाजे बाजे के साथ घरों को ले गये। इस दौरान जेई सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, ओमशंकर अग्रवाल, श्राघवजी गुर्जर, प्रभुदयाल गौतम, केशव बबेले, चंद्रप्रकाश गुप्ता, महावीर यादव, अनुराग गुप्ता, फहीम, बादामसिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अखिलेश बबेले, विजय अवस्थी, रामाधार गौतम, भल्लू बाबा, शिवराम अग्रवाल, नरेन्द्र मयंक, विपिन शांडिल्य, रमेशचंद्र मिश्रा, नंदकुमार तिवारी, संतोष पहारिया, टेकचंद्र कुशवाहा, कृष्णबिहारी सोनी, सीताराम पंडा, राजेश यादव, चंद्रप्रकाश रावत, घनश्याम बाल्मीकि, अग्निवेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment