उरई । रामपुरा में अराजकता की इन्तहा होती जा रही है । बुधवार को रात लगभग साढ़े 8 बजे किराना दुकानदार पवन सीरौठिया के यहाँ पहुँचे 3 युवकों ने गुटखे खरीदे और वहीं खा कर बात करने लगे ।

काफी देर हो जाने पर भी जब उन्होने पैसे देने की सुधि नहीं ली तो पवन ने कहा पैसे तो दे दो फिर खूब बात करते रहना । उनका इतना कहना था कि तीनों उग्र हो गए  और उन्होने तमंचा निकाल कर पवन की कनपटी पर अडा दिया और बोले कि तू अपनी गोलक में है वह माल भी निकाल दे । हक्का बक्का पवन कुछ समझते इसके पहले ही उन्होने गोलक में हाथ डाल कर 5 हजार रुपये निकाल लिए और बाइक से रफूचक्कर हो गए ।

बाद में पवन ने डायल 100 पर फोन किया तो 10 मिनट बाद गाड़ी पहुँची और खानापूर्ति करके चले गए ।

पवन ने 2 लोगों को पहचान लिया है । तहरीर में उन्होने इनके नाम राहुल परिहार पुत्र भगवान सिंह परिहार निवासी सुभाष नगर और सोनू पुत्र प्रमोद निवासी जवाहरनगर लिखे हैं जबकि तीसरे का नाम उन्हे मालूम नहीं हो सका । अब देखना है कि पुलिस क्या करती है ।

Leave a comment