d-m-jagrukata1उरई। मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को शहर में मतदाता जागरुकता आटो रिक्शा रैली निकाली गई। इसमें अधिकारी आटो रिक्शा में बैठकर मतदाताओं को जागरूक करते रहे। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डीवी कालेज पर पहुंचीdm-jagrukata-3 जहां पर रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। डीवी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। शहर के टाउन हाल मैदान से शुरू हुई मतदाता जागरूकता आटो रिक्शा रैली शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, माहिल तालाब होते हुए डीवी कालेज पहुंची। इस दौरान रैली में सबसे आगे डीएम संदीप कौर अधिकारियों के साथ चल रही थी।

dm-jagrukata2उनके पीछे कई अधिकारी आटो रिक्शा में बैठकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। उनके पीछे शिक्षक व समाजसेवी भी आटो रिक्शा में बैठकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। डीवी कालेज पर रैली सभा के रुप में परिवर्तित हो गई। यहां पर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि सभी मतदाताओं को dm-jagrukta4अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदान करने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में एक मजबूत सरकार बन सकेगी, जिससे विकास होगा। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को लोकतंत्र के त्यौहार के रुप में मनाना है। 23 फरवरी को सभी मतदाताओं को अपने अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करना है। इस दौरान एसडीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता अपने हक व अधिकार का प्रयोग अवश्य करें ओर प्रदेश में साफ-सुथरी छवि की सरकार बनाने में सहयोग करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव, शिक्षक युद्धवीर कंथरिया, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, एडीएम एके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ आदित्य कुमार, धनवीर यादव, सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू, तहसीलदार उरई, टीडीएम पुष्पेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी गरिमा पाठक, ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment