उरई । रामपुरा कस्बे मे बुधवार की रात किराने की दुकान मे लूट की वारदात को पुलिस संदिग्ध मान रही है । इस खबर के चलते पूरे कस्बे मे सनसनी फ़ैल गई थी ।

 080915-azm-loot-mediumअनुभव के चलते लोग अभी भी सहमे से क्राइम प्रोन माने जाने वाले रामपुरा कस्बे मे अब हालात भले ही पहले जैसे न रह गए हो  लेकिन पुराने रहते है जिसकी वजह से संगीन वारदात की अफबाह भी फ़ैल जाए तो जनजीवन सकते मे आ जाता है ।
बुधवार की रात किला रोड पर किराने की दुकान चलाने वाले पवन सीरोठिया ने पुलिस मे तहरीर दी कि तीन युवको ने उसकी दुकान पर गुटखा लेकर खाया । जब उसने उनसे पैसे माँगे तो वे भड़क गए और तमंचा निकाल कर उन्होने उसकी गोलक मे से 5 हजार रुपये  लूट लिए ।
तहरीर मे पवन सीरोठिया ने इनमे से 2 युवको के नाम भी तहरीर मे लिख दिये थे । आज जब इसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि इन मे से एक युवक पवन का एकदम पड़ोसी है । आरोपी युवक के परिवार की कस्बे मे अच्छी साख है । ऐसे मे उसके द्वारा लूट की वारदात , वह भी अपने पड़ोसी के साथ अंजाम दी जा सकती है कस्बे मे कोई यह बात सोच भी नहीं सकता ।
पुलिस इन्ही तथ्यों के मदधेनजर मान रही है कि यह घटना रंजिसन लिखाई गई है फिर भी जाँच की जा रही है ।    
 
 

Leave a comment