उरई । बंगरा रोड पर इस महीने के पहले सप्ताह मे लूट की 2 बड़ी वारदाते हुई जिनसे पूरा जालौन क्षेत्र थर्रा उठा था । अब इस खबर को सुनने के बाद लोगों को सुकून मिलेगा की इनमे शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार करके पुलिस ने सिर उठाते लुटेरे गिरोह का फन समय रहते कुचल दिया है ।
इस महीने की पहली तारीख को अलाइपुरा बंबा के पास मजीठ निवासी युनूस शाह से बदमाशों ने प्लेटना मोटर साइकिल लूट ली थी । इस वारदात की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि 5 फरवरी को अपनी बहन को लेकर बाइक से जा रहे छिरिया सलेमपुर निवासी प्रमोद प्रजापति को बदमाशो ने रोक लिया और तमंचा अड़ाकर उनकी बहन के जेवर लूट लिए ।
इन वारदातों के खुलासे के लिए परेशान पुलिस की मेहनत आखिर रंग लाई । सुरागरसी करते करते पुलिस के हाथ बदमाशो के गिरेवान तक पहुच गए । पुलिस ने इनमे 2 लोगो सुनील कुमार निवासी करहिया थाना सिरसा कलार और धीरज उर्फ भूरे निवासी बीजगोदाम कुठौंद को पकड़ लिया । पुलिस ने इनके मत्थे मुठभेड़ का इल्जाम भी मढ़ दिया है ताकि आसानी से तीनों जेल से बाहर न आ सके । इनके पास से मोटर साइकिल , लूट का माल व तमंचे बरामद दर्शाये गए है । पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के समय पुलिस से मोर्चा ले रहा इंका साथी राजेश कुमार निवासी सूढ़ार भाग निकला जिसकी तलाश हो रही है ।
फोटो परिचय






Leave a comment