0 ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बना की ठुकाई, छीनी सर्विस पिस्टल
0 मामला पिरौना गांव का, यूपी 100 को सौंपे दरोगा और पिस्टल
konch5कोंच-उरई। यूपी पुलिस को लेकर अक्सर उठते रहे सवालों के अनुत्तरित जबाबों के बीच एक बार फिर से एक दरोगा ने खाकी को शर्मसार किया है। नशे में धुत दरोगा ने बीती रात लगभग नौ बजे एट थाने की पिरौना चैकी के इंचार्ज दरोगा जी गांव में ही एक घर में घुस गये और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे, इसी बीच घर की एक नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से पकडना चाहा तो घर के लोगों ने इसका विरोध किया तो दरोगा जी ने वर्दी के रौब में महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट कर दी और पिस्टल लहराने लगे। इससे गुस्साये लोगों ने दरोगा जी को बंधक बना कर पहले तो जमकर ठुकाई की और सर्विस पिस्टल छीन ली। बाद में सूचना पर पहुंची यूपी 100 को उन दरोगा जी और पिस्टल को सौंप दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और गुस्सा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोंच तहसील एवं सर्किल के थाना एट अंतर्गत ग्राम पिरौना में गुजरी रात पुलिस ने तांडव किया और बर्दी की धौंस का खुला नमूना पेश करते हुये एक घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो दरोगा जी ने अपना सर्विस पिस्टल लहरा कर लोगों को अर्दब में लेने की कोशिश की और एक नाबालिग लड़की को भी बुरी नीयत से पकडना चाहा लिया तभी वह धर लिये गये। दरअसल हुआ ये कि पिरौना चैकी इंचार्ज अरुणकुमार यादव शराब के नशे में धुत होकर अपनी गैर पुलिसिया फौज जो अक्सर उनके साथ हमराही की तरह चलती है, को लेकर एक घर में घुस गये और उस घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी बीच वहां खड़ी एक नाबालिग लड़की को दरोगा जी ने जब पकडना चाहा तो लोग दरोगा पर पिल पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें घर में बंधक बना कर उनकी जमकर ठुकाई की और सर्विस पिस्टल छीन ली। घर के मुखिया ने मीडिया टीम को बताया है कि उक्त दरोगा अक्सर नशे में धुत होकर इस तरह की हरकतें करता रहता है जिससे ग्रामवासी आजिज आ चुके हैं। अपने गुर्गों के साथ अबैध बसूली के भी आरोप इन दरोगा पर लगाये गये। बीती रात वह घर के बाहर आग ताप रहा था तभी दरोगा आया और किसी मुजरिम की तरह उसे पकड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी। घर की महिलायें जब तक बाहर निकल कर माजरा समझतीं तब तक दरोगा जी ही घर के भीतर पहुंच गये और महिलाओं के साथ अभद्र हरकतें करने लगे। रात में ही यूपी 100 को ग्रामीणों ने सूचना देकर दरोगा व पिस्टल को उसके हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में पुलिस को लेकर दहशत तो है ही, जबर्दस्त गुस्सा भी है। भुक्तभोगी परिवार ने रात में ही इस घटना के बाबत अधिकारियों को बता दिया था लेकिन अभी तक दरोगा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होना व्यवस्था पर सवाल तो उठायेगा ही। घर के मुखिया का कहना है कि वह एसपी के यहां मामले की शिकायत करने जा रहे हैं। बताया गया है कि दरोगा बार बार उस घर में जाकर दबाव बनाने की भी कोशिश कर रहा है जिससे परिवार के लोग भयभीत हैं। इस बाबत सीओ कोंच नवीन कुमार नायक का कहना है कि दरोगा एक एचएस छोटू के यहां दबिश डालने गया था वहां क्या हुआ इसकी फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। अगर शिकायत आती है तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
दरोगा की सफाई, एक तहरीर पर जांच करने गया था
konch6छेड़खानी के आरोपों में घिरे दरोगा अरुण कुमार यादव घटना को लेकर अपनी सफाई दे रहे हैं कि एक तहरीर आई थी जिसकी जांच करने वह उस घर में गये थे। उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह अहिरवार पुत्र रतीराम निवासी ग्राम पिरौना ने उनके यहां लिखित शिकायत की थी कि छोटू उर्फ कृष्णपाल पुत्र रूपसिंह निवासी पिरौना ने उससे शराब के लिये पांच हजार रुपये की मांग की थी। इसी मामले की जांच करने वह छोटू के यहां गया था। ग्रामीणों की अगर मानें तो जिस वीरेन्द्र सिंह की तहरीर वह बता रहे हैं वह इन्हीं दरोगाजी का चेला और गैर पुलिसिया फौज का सदस्य है और दरोगा जी ने पेशवंदी में उक्त तहरीर ली है।

पखवाड़े भर पहले एक को मुर्गा बनाया था दरोगा ने
konch7एट थाने की पिरौना चैकी काफी पहले से ही सुर्खियों में है। इंचार्ज दरोगा अरुण कुमार सिंह पर अबैध बसूली के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। कोतवाली कोंच के ग्राम बसोव निवासी भृगुपति नारायण चैरसिया ने एसपी को भेजी गई शिकायत में बताया है कि वह जब अपनी बाइक से पिरौना की ओर जा रहा था और दरोगा चेकिंग लगाये था। शराब के नशे में धुत उक्त दरोगा ने उसकी बाइक रोकी और उससे पांच सौ रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो दरोगा ने उसे सरेआम मुर्गा बना दिया और पंद्रह मिनट तक मुर्गा बनाये रखने के बाद ही छोड़ा।

Leave a comment