0 कोटेदार पर घटतौली, अनियमितताओं को लेकर दर्जनों शिकायत कर चुके थे ग्रामीण
0 क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने जांच कर दोनों पक्षों के लिए बयान
कैलिया। कैलिया कोटेदार के खिलाफ  शिकायतों के अंबार को देखते हुए बुधवार को क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी जांच करने पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली, अधिक दाम वसूलने व अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि कोटेदार के खिलाफ  सख्त कार्रवाई कर कोटा निलंबित किया जाए। कैलिया कोटेदार गजराज झा द्वारा कई वर्षों से लगातार ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। कोटेदार की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण दर्जनों बार जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों तक से इसकी शिकायत कर चुके थे। कोटेदार के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बाद बुधवार को कोंच के क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार गांव पहुंचे और खुली जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार लगातार राशन कार्ड धारकों का शोषण कर रहा है। गरीबों को मिलने वाले राशन में घटतौली की जा रही है, राशन के जो रेट सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं, उससे अधिक दाम वसूल किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य अनियमितताओं के भी ग्रामीणों ने आरोप लगाए। इसके बाद जांच अधिकारी ने कोटेदार से भी बात की। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद वह मौके से चले गए। जांच अधिकारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि भ्रष्ट कोटेदार का कोटे का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए जिससे गरीबों को उनका हक मिल सके और वह परेशान न हों। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीओम पटेल, राहुल तिवारी, सुनील तिवारी, जावेद अली, बीडीदसी, राजेश राठौर, विजय सिंह, कन्हैया रैक्यवार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment