उरई । कालपी क्षेत्र मे जोलूपुर मोड के पास हाइवे पर मारुति टूसीटर से टकरा गई जिससे तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए ।
खबर के मुताबिक टूसीटर न. यू पी 92 बी 0467 परिवहन विभाग की चौकसी को धता बताता हाइवे पर फर्राटे भरते हुए कालपी जा रहा था । इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मारुति ने उसमे टक्कर मार दी जिससे टूसीटर मे बैठे छोंक निवासी राजवीर सिंह और कलावती घायल हो गए । चश्मदीदों के मुताविक टकराने के वाद टूसीटर लुढ़कता हुआ तीन वार पलटा था । इसी बीच मारुति चालक हादसे के बाद कार समेत मौके से भाग निकला । उधर एक अन्य हादसे मे जोलूपुर के ही पास बाइक से जा रहे कालपी के मुहल्ला रामचबुतरा निवासी शरद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सरकारी अस्पताल मे कराया जा रहा है ।






Leave a comment