09orai04उरई। भारतीय जनता पार्टी संघ के सहयोग से विधानसभा चुनाव की व्यूह रचना को कसने में लगी है। कालपी के बाद गुरुवार को उसका यह शो उरई के राजेंद्र नगर स्थित बिंदा पैलेस में हुआ। बूथ स्तरीय सम्मेलन के नाम से हुए इस आयोजन में पार्टी के सभी नेताओं और टिकट की घोषणा कर प्रत्याशिता के दावेदारों को जुटाया गया तांकि भितरघात की नौबत खत्म की जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर आये मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सपा और बसपा द्वारा मुसलमानों को जरूरत से ज्याद टिकट देने का मुददा बनाया तांकि हिंदुत्व के आधार पर वे पार्टी के लिए मजबूत गोलबंदी कर सकें। यह तीर सही निशाने पर लगने का अंदाजा करके भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा और उनके समर्थक मंत्री के भाषण पर गदगद दिखाई दिये।
भाजपा चुनाव जीतने की सुनियोजित व्यूह रचना में जुटी है। उसकी रणनीति प्रतिद्वंदियों की तुलना में बेहद पुख्ता मालूम होती है। एक दिन पहले जैसे उसने कालपी में जबर्दस्त बढ़त की स्थिति बनाई वही हालात आज उरई में भी दिखाई दिये। बिंदा पैलेस में पार्टी उम्मीदवार गौरीशंकर वर्मा को जिताने के लिए उनके साथ टिकट मांगने वालों में सुनीता वर्मा, रेखा वर्मा, जयप्रकाश गौतम, शंभु दयाल, रामप्रकाश मुखिया तो मौजूद थे ही माधौगढ़ के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, नरेंद्र सिंह कैथवा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, जिला प्रभारी चंद्रभान राय, अयोध्या विश्वकर्मा, अनिल पाठक आदि भी रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोरी बापू ने किया। संबोधित करने वालों में एक और उल्लेखनीय हस्ती पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री शैतान सिंह पाल थे।

Leave a comment