उरई । गत एक फरवरी को सराफा व्यवसायी राजीव महेश्वरी के घर पड़ी डकैती के सिलसिले मे पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तारpolice1 किया है । बाहर के इन बदमाशों को लोकल के ही 2 लोगो ने बुलाया था जो राजीव महेश्वरी के यहा जेवर रखवाकर लोगो को सूद पर कर्जा दिलवाते थे ।
राजीव माहेश्वरी के घर पड़ी डकैती आस्तीन के साँपो का कारनामा निकली । पुलिस के लिए इस बारदात का पर्दाफाश करने की बड़ी चुनौती थी । अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र शाक्य ने नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के साथ पत्रकार वार्ता मे बताया कि स्वात टीम प्रभारी अरुण कुमार तिवारी और सर्विलोन्स प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने उक्त वारदात मे शामिल 5 लोगो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । इनसे असलाहों के अलावा 2 मोटर साइकिले , 12800 रुपये की नगदी और डकैती मे लूटा गया सोने चांदी का सामान बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अधिकारियों ने सत्यम राजपूत , देव राजपूत और हर्षवर्धन राजपूत निवासी गण गोहाण्ड , प्रेमनारायन सोनी उर्फ पीली सोनी निवासी कुर्रा थाना राठ और दीपेश उर्फ दीपा मिश्रा निवासी बड़ा खरका थाना चिकासी बताये है । पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि उरई के मुहल्ला गांधी नगर निवासी  प्रमोद सोनी व डब्बू गुप्ता राजीव महेश्वरी के साथ धंधा करते थे । इन्ही दोनों ने राजीव महेश्वरी के घर डकैती डालने के लिए उन्हे बुलाया था । वारदात मे उनके साथ पुष्पेन्द्र निवासी सियारगढ़ थाना पनवाड़ी महोबा  और जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी बड़ा खरका थाना चिकासी हमीरपुर  व निर्दोष राजपूत निवासी खरेला महोबा भी शामिल थे ।

Leave a comment