
उरई । रामपुरा नगर पंचायत मे सफाई व्यवस्था सरकार के स्वच्छता अभियान को मुह चिढ़ा रही है । जिससे मौसम बदलने के साथ वीमारियों के सिर उठाने का अंदेशा गहरा उठा है ।
सबसे बुरी हालत संकट मोचन मुहल्ले की है । यहा लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की गई जिससे नालियाँ बजबजा रही है । उनकी दुर्गंध से राहगीरों तक को मुहल्ले की सड़क से निकलना दुश्वार रहता है । अंदाजा लगाइए ऐसे मे मुहल्ले के स्थायी बाशिंदों की दशा कितनी नारकीय होगी ।
नगर पंचायत मे मुहल्ले वालों ने कई बार नालियों की सफाई के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही । नगर पंचायत के लापरवाह और संवेदनहीन रवैये से जनअसंतोष धधकने लगा है ।






Leave a comment