(सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर कालपी)
11orai06उरई। कालपी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को यमुना नदी के तटवर्ती बीहड़ क्षेत्र के दुर्गम ग्रामों का शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक किक हेतो समो ने भ्रमण किया तथा मतदान केंद्रों की हालत को जाना। इस दौरान उन्होंने पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी के गृह ग्राम शेखपुर गुढ़ा में पहुँच कर उनकी मां से मुलाकात की तो वे काफी रोमांचित दिखे।
उल्लेखनीय है कि महेवा विकास खंड के यमुना नदी के बीहड़ पट्टी में एक जमाने में डकैतो का आतंक रहता था लेकिन अब परिस्थितियां बदली हुई है इसी को मद्देनजर रख कर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने गुढ़ाखास, देवकली, कीरतपुर, मैनूपुर, मंगरोल, कुटरा, महेवा, गोराकला, निपनिया आदि ग्रामों में पंहुचकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रो में दिव्यांगो के लिए रैम्प, शौचालय, विद्युत् तथा पेयजल के हालात जाने। इसी क्रम में गाँववासियो से मुलाकात करके वोटर पर्ची, मतदाता पहचान पत्र वितरण के बारे में जानकारियां हासिल की। बीहड़ में किसी भी प्रकार के भय या अपराध के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान में अपनी भागीदारी करें। भ्रमण के दौरान बीहड़ स्थित पूर्व सांसद फूलन देवी के गृह ग्राम पहुंचे तथा उनकी माता मूला देवी से मुलाकात की तथा आवाहन किया कि गाँव वासियो को मतदान के लिए जागरूक करने में सहभागिता करें। तहसीलदार जितेन्द्र पाल पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम आदि जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment