उरई। बाइक की टक्कर से खेत में पति को खाना देने जा रही महिला की मौत हो गई। बाइक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुरौती निवासी रामकृपाल की पत्नी सरोजनी (55वर्ष) शनिवार को सुबह खेत पर काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार से बाइक चलाता आ रहा शाहिद उससे टकरा गया। जोरदार टक्कर की वजह से सरोजनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरोजनी का शव पंचनामें के बाद सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।







Leave a comment