उरई। जालौन रोड पर स्थित नगर की प्रमुख शिक्षण संस्थान लोटस वैली कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया। सबसे उल्लेखनीय रहा जब देश भक्ति पर आधारित विद्यालय के गेम टीचरों के जोशीले गीत और डांस ने पूरे माहौल में बिजली से भर दी।
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केपी सिंह ने सरस्वती जी एवं गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरान्त नन्हे मुन्ने बच्चों के रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए जो करीब तीन घण्टे तक अनवरत चलते रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री उपेन्द्र सिहं ने बड़ी बखूबी के साथ करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत जय गणेश पर प्रभु देवा स्टाइल, सामूहिक नृत्य, जय हो पर फौजी वेश में तिरंगे, कराटे का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान संगीतकार एंव गायक संतोश राठौर एवं द्वारा म्यूजिकल टीम ने भी बच्चों का खूब साथ दिया। संतोष राठौर द्वारा प्रस्तुत गीतों से मुकेश जी की याद ताजा हो गई।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से खुश होकर समारोह में मौजूद प्रजापति ब्रम्हकुमारी आश्रम की संचालिका बीके मीना दीदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दिवौलिया, व्यापार एशोसिएशन के राष्ट्रीय नेता सत्यपाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव नारायण मिश्रा, अशोक, अशोक सिंह सेंगर, एमआरएचएम के जिला प्रबंधक डा0 प्रेम प्रताप सिंह, लालजी परिहार ने पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बंधाया शानदार प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों में संघमित्रा, निखिल, अनुष्का, गर्व, प्रदुम्न, शिवम, अदिति, सोनाक्षी, गोपाल, श्रेष्ठ, शास्वत, विशाल, सार्थक, अनुष्का तिवारी, रूद्रांश मिश्रा, मयंक पाल, नमन पटेल, गौरी नायक, इक्षिता कुशवाहा, शौर्य, अनुष्का गुप्ता आदि ने दर्शकों का मनमोह लिया। समारोह के समापन पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यालय की प्रबंध कमेटी एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है इसलिए बेहतर शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होना जरूरी है कार्यक्रम में विद्यालय के बिग मैम अंजना सिंह, कैलाश पाल शिक्षक रामनरेश, भूपत सिंह, ज्योति दीक्षित, सुनीता दुबे, हिना खान, मोनिका नामदेव, प्रिया पटेल, मानवेन्द्र, विनय, संतोष तिवारी, वीएस सेंगर आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अन्त में विद्यालय के अध्यक्ष डीके सिंह परिहार मैनेजर ऊषा सिंह उप मैनेजर, भूपेन्द्र सिंह उप अध्यक्ष इं. भावेश सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।







Leave a comment