कोंच-उरई । चुनाव आचार संहिता कड़ाई के साथ लागू कराने में गहरी नजरें गड़ाये प्रशासन ने राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर टंगे झंडा और बैनरों पर भी संज्ञान लिया है और कांग्रेस तथा भाजपा को नोटिस जारी किये हैं। यह नोटिस इन दलों के अध्यक्षों को भेजे गये हैं।
एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम ने भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम को भेजे नोटिस में कहा है कि आरओ माधौगढ ने इन दोनों दलों के चुनाव कार्यालयों पर झंडे बैनर लगाने की जो व्यवस्था दी है उसके अनुसार एक झंडा और एक बैनर जिसकी लंबाई चौड़ाई 4 गुणा 8 फीट होगी, की अनुमति है लेकिन इन दलों के प्रत्याशियों द्वारा इस अनुमति के विपरीत एक से अधिक झंडे बैनरों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है लिहाजा ये दल अपने चुनाव कार्यालयों पर नियमानुसार झंडे बैनर लगाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में अग्रेतर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं इनकी ही होगी।





Leave a comment