उरई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ढाला में रखी परचून की दुकान में आग लगा देने से हजारों रुपयों के सामान सहित पूरी दुकान जलकर राख हो गई है । रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में मनोज सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह सेंगर अपने ही मुहल्ले में ढाला रखकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान बेचने का काम करते है । आज गुरुवार बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी । रात ढाई बजे खेत से लौटते किसानों ने ईस घटना की जानकारी मनोज को दी । ढाला मालिक मनोज ने बताया कि नगद पांच छह हजार रूपए सहित दुकान में रखा लगभग तीस हजार रूपए का सामान मय ढाला के राख हो गया । अग्निपीडित मनोज ने बताया कि यह ढाला और इसमें लगी लागत ही मेरी संपूर्ण जमा पूंजी थी । घटना की सूचना पुलिस को दी गई है ।

Leave a comment