उरई। घर जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामकिशोर ने कोर्ट के आदेश से रामकुमार, राजकुमार, शिवशंकर पुत्रगण रामप्रकाश, रामप्रकाश पुत्र हरपाल निवासीगण ग्राम कुठौंदा के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट, गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती 9 अक्टूबर को वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में ग्राम कुदारी के पास उक्त लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पीड़ित ने थाने से लेकर एसपी तक को शिकायती पत्र दिया पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अआरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Leave a comment