उरई। शिक्षक व समाजसेवी अंशुल वशिष्ठ की मां का शनिवार को निधन हो गया। इससे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को रविंद्र नाथ टैगोर एजूकेशन सेंटर में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। इस दौरान शिक्षक एसके सर ने कहा कि अंशुल वशिष्ठ की मां के निधन से शिक्षक समाज शोकाकुल है। दुख की इस घड़ी में हम सभी दुखी परिवार के साथ हैं। इस दौरान रविंद्र सिंह, राकेश चंचौदिया, इं. अजय इटौरिया, अशोक राठौर, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment