जालौन-उरई। गांव में अजगर सर्प निकलने से ग्रामीण भयभीत। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
तहसील क्षेत्र के ग्राम रनुवां देवरी में अचानक तीन से चार अजगर निकलने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हिरदेश रजक, प्रधान रामबाबू मुखिया सहित तमाम ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना देते हुए बताया कि गांव में अजगर सर्प अचानक से निकल आए हैं। जो काफी बड़े व भारी हैं। इस सर्पों के कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। जिसके चलते ग्रामीण खेतों में भी जाने के कतरा रहे हैं। इसलिए अतिशीघ्र इन सर्पों को पकड़वाया जाए। बताते चलें कि क्षेत्र में यह पहली घटना है कि किसी गांव में एक साथ तीन चार अजगर सर्प निकल आए हों।







Leave a comment