उरई : मतदाताओं की जागरूकता के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालने के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 56 लोगों ने रक्तदान किया।

वंशीधर महाविद्यालय से जागरूकता रैली को जिलाधिकारी संदीप कौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाएं और 23 फरवरी को जिले के मतदाता पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाएं। एमएलसी चुनाव में इस बार 18 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ और विधानसभा चुनाव में हर मतदाता यह प्रण ले कि वह मतदान अवश्य करेगा। रैली में भारत विकास परिषद, ब्लड कमांडो फाउंडेशन, रेडक्रास सोसाइटी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, पंतजलि योग समिति, मेसंजर आफ पीस के कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नारे लगाते हुए यह लोग बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल तक पहुंचे। यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममजेन ने कहा कि मतदाता जागरूकता के साथ रक्तदान का आयोजन वास्तव में सराहनीय है। रक्तदान जैसे किसी व्यक्ति का जीवन बचाएगा वैसे ही मतदान लोकतंत्र को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान, रक्तदान महादान के नारे को सार्थक करें। शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें भारत विकास परिषद के बुंदेलखंड प्रांत महासचिव अजय इटौरिया, अजय महतेले, शुभम अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, नीलम, मुकेश पुरवार, सुभाष जैन, शिवा वर्मा, आदित्य तिवारी, सचिन गुप्ता, शिवप्रताप ¨सह, सुषमा और शालिनी शामिल रहे। विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया ने एमएलसी चुनाव में 83.6 फीसदी मतदान होने पर डीएम को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक यादव, कमलेश कुमार ओझा, जीवनराम गुप्ता, रीतेश तरसौलिया, ममता स्वर्णकार, राजीव गोयल, लक्ष्मणदास बाबानी, अशोक राठौर, डा.सीपी गुप्ता, शिवकुमार दीक्षित, डा.श्वेता अग्रवाल आदि रहे।







Leave a comment