उरई : ‘महिलाओं ने अब ठाना है, मतदान करने जरूर जाना है’ जैसे कई नारों के साथ गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिलाएं जब सड़कों से निकलीं तो बरबस ही लोग उनकी ओर मुखातिब हो गए।

gulabi-gang

असल में गुलाबी गिरोह सेना की यह महिलाएं मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चला रही हैं। मंगलवार को उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर के समीप से यह रैली दलगंजन ¨सह चौराहा, शहीद भगत ¨सह चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए कोंच बस स्टैंड तक गई। महिलाएं बैनर लेकर चल रही थीं जिसके माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया। गुलाबी गिरोह सेना की मुख्य कमांडर अंजू शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही महत्वपूर्ण है। अगर लोगों को अपनी समस्याओं को दूर करना है तो उन्हें मतदान कर अच्छे प्रत्याशियों को संसद, विधानसभा में भेजना पड़ेगा। मतदाताओं का आलस्य हर किसी पर भारी पड़ता है इसलिए अबकी बार मतदाता अपनी जिम्मेदारी अच्छे ढंग से निभाएं। इस मौके पर केशकली, जयंती, गिरजा देवी, प्रभा, मुन्नी, राजेश्वरी, सुशीला, चंद्रकांती, सावित्री, माया, सुषमा, गिरजा कुशवाहा, गुड्डन समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Leave a comment