0 सूरज ज्ञान कॉलेज रासेयो शिविर का भदेवरा में हुआ समापन
konch6 konch7कोंच-उरई। सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को ग्राम भदेवरा के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समापन हो गया। शिविरार्थियों ने तमाम रचनात्मक कार्यों से ग्रामवासियों को उत्प्रेरित करने में अपनी महती भूमिका निभाई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम ने इस दौरान उन छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में छात्र छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को जगाने में जो अभिरुचि दिखाई है वह वास्तव में सराहनीय है। राष्ट्रीय सेवा योजना देश सेवा के अनुभवों से प्रेरणा लेकर छात्र छात्रायें भविष्य में अपना मुकाम तय कर सकते हैं। एसडीएम ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाने के बाद गांव में निकाली गई रैली की अगुवाई भी की।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वौहरे की अध्यक्षता, एसडीएम मोईन उल इस्लाम के मुख्य आतिथ्य तथा ग्राम प्रधान अवधकिशोर सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये समापन कार्यक्रम में एसडीएम ने आगे कहा कि शिविर में छात्र छात्राओं ने जो सेवाभाव सीखा और ग्रामीणों को विभिन्न बातों सहित मतदान के लिये जागरूक किया, वह स्तुत्य है। मतदाता जागरूकता राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना हाथ बटाना है। आज गांव में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को लेकर भी उन्होंने कहा कि हम स्वयं और जो भी हमारे संपर्क में हैं, को 23 फरवरी को पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान जरूर करने की शपथ निश्चित रूप से निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान प्रतिशत बढाने का काम करेंगे। इससे पूर्व एसडीएम ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ को लेकर सुंदर सी लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान पुरुषोत्तम कुशवाहा, बृंदावन त्रिपाठी, सुरेन्द्र यादव, रोहित राठौर, आशुतोष मिश्रा, शिवा पटेल, मृदुल द्विवेदी, गजेन्द्र, राघवेन्द्र, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment