उरई : विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एनआईसी में प्रेक्षकों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई कि किस बूथ में कौन सी मशीन भेजी जाएगी। इसके साथ ही किस विधानसभा में कितनी मशीनें आरक्षित रखी जाएंगी।
मंगलवार को एनआईसी में कालपी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक वाई किक्हेतो, माधौगढ़ के अजय शर्मा, उरई विधानसभा क्षेत्र के बलिन देव वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जितने बूथ बनाए गए हैं, उनमें कौन सी मशीन किस बूथ में जाएगी। इसके अलावा दस प्रतिशत मशीनों को विधानसभा वार आरक्षित रखा गया है ताकि अगर कहीं कोई मशीन खराब होती है तो उसको तुरंत लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र में 475, उरई विधान सभा क्षेत्र में 465, माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 520 बूथ बनाए गए हैं। किसी को अगर कोई बात पूछनी है तो पूंछ सकता है। इस मौके पर अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







Leave a comment