जालौन-उरई। पिता की जमीन को लेकर चाचा द्वारा दी जा रही धमकी से परेशान पुत्री ने जानमाल की रक्षा की गुहार पुलिस महानिदेशक से लगाई।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम तरसौर निवासी आरती पुत्री वृंदावन पत्नी श्यामसुंदर ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए लिखा कि वह अपने पिता की इकलौती संतान है। पिता के नाम नौरेजपुर थाना कुठौंद में जमीन है। इसी पैतृक जमीन को लेकर उसके पारिवारिक चाचा सुरेश कुमार उनसे विवाद मानते हैं तथा उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। इतना ही नहीं उक्त जमीन को हड़पने के लिए वह कई बार उस पर जानलेवा हमला भी करवा चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी चाचा के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।





Leave a comment